आगरा में यमुना किनारे मिला लापता छात्रा का शव:खेत में मिला मोबाइल, एक्सप्रेसवे किनारे मिली शॉल और चप्पल, 10 फरवरी की रात से थी लापता

आगरा में यमुना किनारे मिला लापता छात्रा का शव:खेत में मिला मोबाइल, एक्सप्रेसवे किनारे मिली शॉल और चप्पल, 10 फरवरी की रात से थी लापता

आगरा में लापता छात्रा का शव 52 घंटे बाद घर से लगभग 2 किमी दूर यमुना किनारे मिला। उसका मोबाइल पास में ही खेत में और छात्रा की शॉल व चप्पल थोड़ी दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे मिले। गुरुवार रात छात्रा का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
छात्रा 10 फरवरी की रात को लापता हुई थी, परिजन पास में ही परिवार में आयोजित शादी समारोह में गए थे। वह 9वीं क्लास की छात्रा थी। अब विस्तार से…
आगरा के थाना एत्मादपुर स्थित गांव नथौली, रहनकला निवासी जालिम सिंह की 14 वर्षीय बेटी लक्ष्मी 10 फरवरी की रात लगभग 10 बजे से लापता थी। गुरुवार रात लगभग 2 बजे उसका शव गांव से लगभग 2 किमी दूर स्थित शीशिया गांव के निकट यमुना किनारे मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
छानबीन की गई तो शव से थोड़ी दूर पर ही छात्रा का मोबाइल पड़ा था। लगभग आधा किमी दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे छात्रा की शॉल और उसकी चप्पल पड़ी हुई थी। परिजन शादी समारोह में गए थे
बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को गांव में ही परिवार में शादी समारोह था। जालिम सिंह और अन्य परिजन शादी समारोह में गए हुए थे। रात 10-11 के बीच में लक्ष्मी अपनी भाभी के साथ खेत में टॉयलेट जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
रातभर ढूंढने के बाद जब छात्रा का पता नहीं चला तो 11 फरवरी को थाना एत्मादपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस और परिजन छात्रा की लगातार तलाश कर रहे थे। यमुना किनारे मिला शव
12 फरवरी की रात को लगभग 2 बजे किसी ने पुलिस को यमुना किनारे किसी किशोरी का शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। उसकी शिनाख्त लक्ष्मी के रूप में की गई। छात्रा का शव देखकर परिजन बेहाल हो गए। शव से थोड़ी दूर पर ही उसका मोबाइल फोन पड़ा था। परिजनों ने छात्रा की हत्या का आरोप लगाया है। थाना एत्मादपुर इंस्पेक्टर आलोक कुमार का कहना है-गुरुवार रात को यमुना किनारे छात्रा का शव मिला है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। अभी छानबीन जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *