पूर्णिया में पुलिस की कस्टडी से दो चोर फरार हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया था। मौका पाकर दोनों चोर पुलिस वैन से कूदकर भाग निकले। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के. नगर थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने बताया कि गणेशपुर पंचायत के आलमनगर गांव में दो युवक मोबाइल चोरी की नीयत से पहुंचे थे। शक होने पर उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चोरी की मोबाइल बरामद हुई। इससे गुस्साए लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही एक एएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को अपनी कस्टडी में ले लिया। स्थानीय लोगों में नाराजगी पुलिस टीम आरोपियों को वैन में बैठाकर थाने ला रही थी। बसहा गांव के पास पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर चलती गाड़ी का पिछला दरवाजा खोल दिया और कूदकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों मोबाइल झपटमारी और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। बड़ी मुश्किल से पकड़े गए आरोपियों के पुलिस हिरासत से भाग जाने से नाराजगी है। लोगों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल उठाए हैं। आरोपी जिस बाइक से गांव पहुंचे थे, वह घटनास्थल पर ही बरामद हुई है। पुलिस बाइक के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दावा कर रही है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। गश्ती वाहन से थाने लाने के दौरान वे रास्ते में कूदकर फरार हो गए। अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। पूर्णिया में पुलिस की कस्टडी से दो चोर फरार हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया था। मौका पाकर दोनों चोर पुलिस वैन से कूदकर भाग निकले। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के. नगर थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने बताया कि गणेशपुर पंचायत के आलमनगर गांव में दो युवक मोबाइल चोरी की नीयत से पहुंचे थे। शक होने पर उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चोरी की मोबाइल बरामद हुई। इससे गुस्साए लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही एक एएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को अपनी कस्टडी में ले लिया। स्थानीय लोगों में नाराजगी पुलिस टीम आरोपियों को वैन में बैठाकर थाने ला रही थी। बसहा गांव के पास पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर चलती गाड़ी का पिछला दरवाजा खोल दिया और कूदकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों मोबाइल झपटमारी और चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। बड़ी मुश्किल से पकड़े गए आरोपियों के पुलिस हिरासत से भाग जाने से नाराजगी है। लोगों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल उठाए हैं। आरोपी जिस बाइक से गांव पहुंचे थे, वह घटनास्थल पर ही बरामद हुई है। पुलिस बाइक के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दावा कर रही है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। गश्ती वाहन से थाने लाने के दौरान वे रास्ते में कूदकर फरार हो गए। अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।


