T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और नामीबिया के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने छक्कों की झड़ी लगा दी। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने 100 मीटर से ज्यादा लंबे छक्के लगाए।
हार्दिक पंड्या ने तोड़ा रिकॉर्ड
15वें ओवर की पहली गेंद पर दुबे ने मिड विकेट के ऊपर से 107 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह इस टी20 वर्ल्ड कप का अबतक का सबसे लंबा छक्का था। लेकिन दो गेंद बाद हार्दिक पंड्या ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हार्दिक ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। इस छक्के की लंबाई 109 मीटर थी।
कमिंदु मेंडिस ने लगाया था 100 मीटर का छक्का
इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस इकलौते बल्लेबाज थे, जिन्होंने 100 मीटर का छक्का लगाया था। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन और अफगानिस्तान के नूर अहमद ने 98-98 मीटर लंबे छक्के मारे थे। अब टॉप-2 पर भारत के दो ऑलराउंडर काबिज हो गए हैं।
नामीबिया के खिलाफ ऐसे हासिल की जीत
भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है।




Warning for the crowd: Mind your heads! 