कानपुर में एचडीएफसी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर और पूर्व बैंक कर्मी के बीच का विवाद थम नहीं रहा है। मैं ठाकुर हूं कहकर सोशल मीडिया में वायरल हुई आस्था सिंह भदौरिया ने पनकी थाने में तहरीर दी। उन्होंने पूर्व बैंक कर्मी रीतू त्रिपाठी, उनके पति रिषी मिश्रा और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। मामले में पनकी पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस के सामने रखा अपना पक्ष पूर्व बैंक कर्मी के पति रिषी मिश्रा को गुरुवार को पनकी पुलिस ने थाने बुलाया। पुलिस ने उनसे घटना वाले दिन का वाक्या पूछा। जिस पर उन्होंने अपना पक्ष रखा। पुलिस ने मामले में जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर वीडियो कैसे वायरल हुआ। वीडियो को किस प्लेटफार्म पर डाला गया और किस अकाउंट से इसको शेयर किया गया। रिषी भी दर्ज कराएंगे मुकदमा हालांकि मामले में रिषी मिश्रा पहले ही एक जनसुनवाई की एप्लीकेशन दे चुके हैं। रिषी ने बताया कि वह अब पनकी पुलिस को मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स का सिलसिला लगातार जारी है। कोई सपोर्ट की बात कर रहा है तो कोई लड़ाई खत्म करने को कह रहा है।


