बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : आईएएस-पीसीएस सहित 11 अफसरों के तबादले, डीएम भी बदले

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : आईएएस-पीसीएस सहित 11 अफसरों के तबादले, डीएम भी बदले

Major Administrative Reshuffle :  सरकार ने देर शाम फिर से बड़े तबादले किए हैं। देर शाम जारी आदेश के मुताबिक सरकार ने रुद्रप्रयाग के डीएम प्रतीक जैन को गढ़वाल मंडल विकास निगम का एमडी जबकि आईएएस विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया है। प्रीतक जैन को एमडी के अलावा मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी दी है। संजय कुमार को निदेशक सेवायोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। एमडी सिडकुल डॉ. सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया  है। नरेंद्र सिंह भंडारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन, विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण, गिरधारी सिंह रावत अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, सुरेश जोशी अपर सचिव जनगणना, कवीन्द्र सिंह अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग बनाए गए हैं। त्रिलोक सिंह को एमडी शुगर मिल बनाया गया है।

बाजपेयी फिर बने सिटी मजिस्ट्रेट

लंबे समय तक हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट रहे अब्ज प्रसाद बाजपेयी को एक बार फिर से पूर्व की जिम्मेदारी मिल गई है। बता दें कि बाजपेई हल्द्वानी में लंबे समय से सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे थे। कुछ माह पूर्व ही उनका तबादला हुआ था। उसके बाद गोपाल चौहान को हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। कल शासन ने तबादला आदेश की सूची जारी करते हुए बाजपेई को फिर से हल्द्वानी का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।वहीं, कमलेश मेहता को एसडीएम टिहरी बनाया गया है।

अक्तूबर में भी हुए थे बड़े फेरबदल

उत्तराखंड में इससे पहले अक्तूबर में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। तब सरकार ने एक साथ 22 आईएएस और 21 पीसीएस अफसरों के तबादले किए थे। उनमें पांच जिलों के डीएम और कई एडीएम-एसडीएम भी शामिल थे। इधर कल शाम भी सरकार ने एक साथ 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *