ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस ने एक किराए के मकान पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई शिवनगर कॉलोनी, बड़ागांव में मुखबिर की सूचना पर की गई। मौके से नगदी, 17 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त की गईं। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 1 लाख 94 हजार रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन और पांच ताश की गड्डियां जब्त कीं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। किराए के मकान में चल रहा था हार-जीत का खेल थाना प्रभारी मैना पटेल सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिवनगर कॉलोनी बड़ागांव स्थित एक मकान में जुए का फड़ संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। अंदर 17 लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते मिले। दबिश के दौरान पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने 17 लोगों को मौके से पकड़ लिया, जबकि कुछ आरोपी भाग निकले। उनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में पहले बताए गलत नाम पुलिस के अनुसार, पकड़े गए कुछ आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में गलत नाम बताए। सत्यापन के बाद दोबारा पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने सही नाम बताए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में मजदूरी और निजी नौकरी करने वाले लोग शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए जुआरी


