संघर्ष व खून पसीने से सींची गई पार्टी है बसपा : सहदेव

संघर्ष व खून पसीने से सींची गई पार्टी है बसपा : सहदेव

भास्कर न्यूज | डुमरा जिला बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान तत्वाधान में गौशाला चौक स्थित न्यू मैरिज गार्डन के सभागार कक्ष में जिला स्तरीय संगठनात्मक बिंदुओं पर विचार विमर्श को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सुश्री बहन कुमारी मायावती का जन्म दिवस के अवसर पर कल्यानकारी एवं आर्थिक दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष सहदेव राम ने किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रदेश बसपा प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार, विशिष्ट अतिथि प्रदेश जोन प्रभारी धर्मेंद्र सहनी, पूर्व मुखिया जोन प्रभारी रमाकांत राम की उपस्थिति में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो संघर्ष एवं खून पसीने से बनाई गई है। बाकी अन्य पार्टियों पूर्वजों द्वारा विरासत मे मिली पार्टी है। परिवारवाद की पार्टी है। जब पार्टी सत्ता में आई तो वही समाज को कोई पूछता नहीं था, उसे समाज को तकदीर और तस्वीर बदलकर रख दी। बहन कुमारी मायावती दलित परिवार से आने वाली सघर्ष की जिंदा देवी है। आज करोड़ देश के दलित वंचित शोषित समाज के लिए पूरी जिंदगी कुर्बान कर दी। कार्यक्रम के दौरान राजद, भाजपा एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर बिंदेश्वर राम, शाहबाज अनवर, नीरज बौद्ध, राज नारायण साह उर्फ देवेंद्र साह, नंदलाल प्रसाद, नरेश राम, लखिदर कुमार, देवनारायण राम, रंजन कुमार आदि लोगों ने संबोधित किया। भास्कर न्यूज | डुमरा जिला बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान तत्वाधान में गौशाला चौक स्थित न्यू मैरिज गार्डन के सभागार कक्ष में जिला स्तरीय संगठनात्मक बिंदुओं पर विचार विमर्श को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सुश्री बहन कुमारी मायावती का जन्म दिवस के अवसर पर कल्यानकारी एवं आर्थिक दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष सहदेव राम ने किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय प्रदेश बसपा प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार, विशिष्ट अतिथि प्रदेश जोन प्रभारी धर्मेंद्र सहनी, पूर्व मुखिया जोन प्रभारी रमाकांत राम की उपस्थिति में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो संघर्ष एवं खून पसीने से बनाई गई है। बाकी अन्य पार्टियों पूर्वजों द्वारा विरासत मे मिली पार्टी है। परिवारवाद की पार्टी है। जब पार्टी सत्ता में आई तो वही समाज को कोई पूछता नहीं था, उसे समाज को तकदीर और तस्वीर बदलकर रख दी। बहन कुमारी मायावती दलित परिवार से आने वाली सघर्ष की जिंदा देवी है। आज करोड़ देश के दलित वंचित शोषित समाज के लिए पूरी जिंदगी कुर्बान कर दी। कार्यक्रम के दौरान राजद, भाजपा एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर बिंदेश्वर राम, शाहबाज अनवर, नीरज बौद्ध, राज नारायण साह उर्फ देवेंद्र साह, नंदलाल प्रसाद, नरेश राम, लखिदर कुमार, देवनारायण राम, रंजन कुमार आदि लोगों ने संबोधित किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *