डीएसपीएमयू का नाम बदलने की मांग हुई तेज, कुलसचिव से मिला छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

डीएसपीएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष आर्यन कुमार के नेतृत्व में एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव डॉ. धनंजय द्विवेदी से मुलाकात कर विश्वविद्यालय का नाम शहीद वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय करने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल छह माह पूर्व नाम परिवर्तन का निर्णय ले चुका है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने इसे झारखंड की अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के सम्मान से जुड़ा विषय बताया। संगठन ने चेतावनी दी कि शीघ्र आदेश जारी नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। डीएसपीएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष आर्यन कुमार के नेतृत्व में एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव डॉ. धनंजय द्विवेदी से मुलाकात कर विश्वविद्यालय का नाम शहीद वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय करने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल छह माह पूर्व नाम परिवर्तन का निर्णय ले चुका है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने इसे झारखंड की अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के सम्मान से जुड़ा विषय बताया। संगठन ने चेतावनी दी कि शीघ्र आदेश जारी नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *