रांची | सूरज संगम, मारवाड़ी टोला अपर बाजार के संस्थापक शंकर प्रसाद ने बताया कि सूरज संगम अपने स्वर्ण जयंती वर्ष पर महाशिवरात्रि को निकलने वाली शिव बारात का मारवाड़ी टोला में भव्य स्वागत करेगा। इस अवसर पर शिव बारात में शामिल बारातियों का फल व खीर से स्वागत किया जाएगा। भव्य प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर पंकज वर्मा द्वारा आकर्षक झांकी का निर्माण किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। आयोजन को सफल बनाने में बद्री लाल, शिवनंदन साहू, राजेश कुमार गुप्ता, संजय चौरसिया, संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय पोद्दार, बजरंगलाल, विभीषण साहू, पंकज वर्मा, चंदन गुप्ता, रितेश गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, श्याम लाल, रामबाबू व पिंटू कुमार लगे हैं। रांची | सूरज संगम, मारवाड़ी टोला अपर बाजार के संस्थापक शंकर प्रसाद ने बताया कि सूरज संगम अपने स्वर्ण जयंती वर्ष पर महाशिवरात्रि को निकलने वाली शिव बारात का मारवाड़ी टोला में भव्य स्वागत करेगा। इस अवसर पर शिव बारात में शामिल बारातियों का फल व खीर से स्वागत किया जाएगा। भव्य प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर पंकज वर्मा द्वारा आकर्षक झांकी का निर्माण किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। आयोजन को सफल बनाने में बद्री लाल, शिवनंदन साहू, राजेश कुमार गुप्ता, संजय चौरसिया, संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय पोद्दार, बजरंगलाल, विभीषण साहू, पंकज वर्मा, चंदन गुप्ता, रितेश गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, श्याम लाल, रामबाबू व पिंटू कुमार लगे हैं।


