‘पाकिस्तान मैदान पर आएगा तो रगड़ दिया जाएगा, बहुत नखरे कर रहा था,’ भारत-पाक मैच से पहले शाहनवाज हुसैन की खरी-खरी

‘पाकिस्तान मैदान पर आएगा तो रगड़ दिया जाएगा, बहुत नखरे कर रहा था,’ भारत-पाक मैच से पहले शाहनवाज हुसैन की खरी-खरी

T20 World Cup 2026 Updates: टीम इंडिया के बेहतरीन प्रदर्शन ग्राउंड पर जारी है। गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को भारी-भरकम 93 रनों से मात दी। इसी को देखते हुए खुशी से गदगद भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए प्रतिक्रिया दी।

क्या बोले शाहनवाज हुसैन?

भारतीय टीम के मैच जीतने के बाद न्यूज एजेंसी (आईएएनएस) ने भाजपा नेता से बात की। जब उनसे पूछा गया कि भारत का अब अगला मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला है… इस पर आप क्या कहेंगे? प्रश्न का जवाब देते हुए शाहनवाज ने कहा कि पाकिस्तान नखरे कर रहा था। मैदान पर आएगा तो रगड़ दिया जाएगा।

बता दें भारत-पाक मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने टीम इंडिया के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था। लेकिन ICC की बैठक के बाद उसे झुकना पड़ा। मैच न खेलने का कारण वह बता नहीं पाया। अंततः, उसे ICC नियमों के मुताबिक मैच खेलना ही पड़ेगा

वहीं इंडियन टीम के पूर्व विकेट-कीपर सैयद किरमानी ने कहा, “उन्हें (पाकिस्तानी) जो कहना है कहने दो, मैं बस इतना जानता हूं कि इंडिया एक टीम के तौर पर शानदार फॉर्म में है और वे मौजूदा चैंपियन हैं। उनकी बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप अच्छी तरह से तैयार है, और इंडिया जीतेगा…”

भारत ने रचा इतिहास

भारत ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा है। भारत के अलावा किसी अन्य देश ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार इतनी जीत दर्ज नहीं की है।

इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका ने साल 2024 में लगातार 8 मैच जीते थे, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2022 से 2024 के बीच इतने ही मुकाबलों में जीत हासिल की। इंग्लैंड ने साल 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले जीते, जबकि भारतीय टीम साल 2012 से 2014 के बीच लगातार 7 मैच अपने नाम कर चुकी थी।

यह टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2012 में इंग्लैंड के विरुद्ध कोलंबो में 90 रन से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन, जबकि साल 2022 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 71 रन से टी20 वर्ल्ड कप मैच जीती थी। टीम इंडिया ने साल 2024 में इंग्लैंड को 68 रन से मात दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *