दिनदहाड़े गाेवंश की हत्या का प्रयास, 6 अज्ञात लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज

दिनदहाड़े गाेवंश की हत्या का प्रयास, 6 अज्ञात लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज

गोविंदगढ़. क्षेत्र के प्लान खेड़ा गांव में दिनदहाड़े एक गाेवंश की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक गोवंश पर धारदार हथियार से हमला किया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो सभी आरोपी फरार हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने 6 अज्ञात लोगाें के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पशु चिकित्सालय में बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठनों के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।—

बिना अनुमति चल रहीं मीट की दुकानेंग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की गतिविधियों की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अफसरों की ढिलाई और निगरानी की कमी के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित हो रहीं मीट की दुकानों पर भी सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी कर खुलेआम मीट की दुकानें संचालित की जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर बिरयानी के नाम पर प्रतिबंधित मांस बेचे जाने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

–घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। गोवंश का उपचार कराया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की है। मामले की जांच की जा रही है।

– धर्म सिंह, थाना प्रभारी, गोविंदगढ़

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *