मोतिहारी में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित चीनी मिल के पास एक झोपड़ीनुमा घर में छापेमारी कर पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुष दलालों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नकद , एक स्कैनर मशीन और कई आधार कार्ड बरामद पुलिस के अनुसार, मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकद राशि, एक स्कैनर मशीन तथा कई आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कथित तौर पर शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं भी मिली हैं। सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और जब्ती सूची तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद की देखें 3 तस्वीरें… बताया जाता है कि प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर संगठित तरीके से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सोना मती मंदिर के पास संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की गठित टीम ने गुप्त सत्यापन के बाद सोना मती मंदिर के समीप संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद होने से मामले में संभावित धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद स्कैनर मशीन और आधार कार्ड का उपयोग कहीं अवैध लेन-देन या पहचान संबंधी अपराध में तो नहीं किया जा रहा था। आईपीएस बोले-दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, महिला थानाध्यक्ष मोना कुमारी, प्रीति पास, नेहा कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। मोतिहारी में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित चीनी मिल के पास एक झोपड़ीनुमा घर में छापेमारी कर पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुष दलालों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नकद , एक स्कैनर मशीन और कई आधार कार्ड बरामद पुलिस के अनुसार, मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नकद राशि, एक स्कैनर मशीन तथा कई आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कथित तौर पर शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं भी मिली हैं। सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और जब्ती सूची तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस कार्रवाई के बाद की देखें 3 तस्वीरें… बताया जाता है कि प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर संगठित तरीके से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सोना मती मंदिर के पास संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की गठित टीम ने गुप्त सत्यापन के बाद सोना मती मंदिर के समीप संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद होने से मामले में संभावित धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद स्कैनर मशीन और आधार कार्ड का उपयोग कहीं अवैध लेन-देन या पहचान संबंधी अपराध में तो नहीं किया जा रहा था। आईपीएस बोले-दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, महिला थानाध्यक्ष मोना कुमारी, प्रीति पास, नेहा कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


