गया में 5000 करोड़ का निवेश! श्याम स्टील 500 एकड़ में 1 MTPA का लगायेगा प्लांट, 8 हजार नौकरियों का रास्ता का होगा साफ

गया में 5000 करोड़ का निवेश! श्याम स्टील 500 एकड़ में 1 MTPA का लगायेगा प्लांट, 8 हजार नौकरियों का रास्ता का होगा साफ

बिहार में श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड 5000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह प्लांट गया-डोभी रोड स्थित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में लगाया जाएगा, इसपर कंपनी और राज्य सरकार के बीच सहमति बन गई है। प्रस्ताव के अनुसार कंपनी की ओर से यहां पर 1 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) क्षमता का इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट चरणबद्ध तरीके से स्थापित किया जाएगा। इसके चालू होने से करीब 8 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां भी तेजी आने की संभावना है। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इससे औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगा।

उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उन कंपनियों से सामान खरीदने में प्राथमिकता देगी, जिनकी उत्पादन इकाई बिहार में होगी। इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की नीति को मजबूती मिलेगा। बृहस्पतिवार को उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि कंपनी गया-डोभी रोड स्थित प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे में श्याम स्टील के तहत 10 लाख टन सालाना क्षमता की स्टील विनिर्माण इकाई लगाएगी। इस परियोजना से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ लगभग आठ हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। इधर, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा बिहार में उद्योग लगाने में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। गुरुवार को उद्योग वार्ता के दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए उन्होंने ये बातें कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *