T20 World Cup 2026: सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के अलावा इन दो वर्ल्ड चैम्पियन टीमों से भिड़ेगा भारत, बेहद खतरनाक है ग्रुप

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका के अलावा इन दो वर्ल्ड चैम्पियन टीमों से भिड़ेगा भारत, बेहद खतरनाक है ग्रुप

T20 World Cup 2026, Super 8 Qualification: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुक़ाबले खेले जा रहे हैं। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। इनमें ग्रुप स्टेज के 40 मैच, सुपर-8 के 12 मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल हैं। सुपर 8 की ज़्यादातर टीमें लगभग फ़ाइनल हो चुकी हैं। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सुपर-8 की आठ टीमों की सीडिंग पहले से ही तय कर रखी है और उन्हें दो ग्रुप (X और Y) में बांट दिया है।

ICC ने पहले से तय की सुपर 8 टीम

यह टी20 वर्ल्ड कप भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फॉर्मेट में ही खेला जा रहा है। जहां पांच – पांच टीमों के चार ग्रुप बनाए गए हैं और हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 8 में जगह बनाएंगी। लेकिन आईसीसी ने सुपर 8 की आठ टीमें पहले से ही तय कर ली हैं और उन्हें दो ग्रुप में भी बांट दिया है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि शेड्यूल और वेन्यू की प्लानिंग आसान हो सके।

भारत के ग्रुप में ये टीमें

भारतीय टीम को ग्रुप एक्स में रखा गया है। जहां उसका मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया से होगा। वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने दो – दो मुक़ाबले जीतकर अपनी जगह पक्की कर ली है और ऑस्ट्रेलिया को बचे हुए तीन मुकाबलों में मात्र एक जीतना है। वाई ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका का सुपर 8 में आना तय है। इंग्लैंड अभी अगर मगर की स्थिति में है।

ऐसे हो सकता है सुपर 8 में बदलाव

अगर कोई सीडेड टीम ग्रुप स्टेज में टॉप-2 में नहीं पहुंच पाती, तो उसके ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम उसी सीडेड स्लॉट में सुपर-8 मैच खेलेगी। यानी जो कोड पुरानी टीम को दिया गया था, वह नहीं बदलेगा, बस टीम बदल जाएगी। मान लीजिए अगर ग्रुप सी के टॉप में वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड दूसरे स्थान पर रहता है। तो इंग्लैंड की जगह सुपर-8 के ग्रुप-2 सीड में स्कॉटलैंड आ जाएगा। इसी तरह अन्य टीमों के साथ भी है।

सुपर-8 में भी प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलती है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं, जहां ग्रुप X का विजेता ग्रुप Y के रनर-अप से और ग्रुप Y का विजेता ग्रुप X के रनर-अप से भिड़ता है। सेमीफाइनल के विजेता फाइनल में आमने-सामने होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *