India vs Namibia, ICC T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जगह मौका मिलो है। अभिषेक पेट में इन्फेक्शन की वजह से नहीं खेल रहे हैं।
IND vs NAM: नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, संजू सैमसन को मिला मौका, देखें प्लेइंग 11


