दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों और डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण को लेकर व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, मापी, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था और निर्माण से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत मेकना बेदा पंचायत में प्रस्तावित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के लिए चिन्हित भूमि का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां 720 बेड क्षमता वाला अत्याधुनिक आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर अग्रसारित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और सामाजिक व शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी। कई प्रखंडों में नए भवन का निरीक्षण जिलाधिकारी ने बहादुरपुर, हायाघाट, हनुमाननगर, केवटी, बेनीपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, घनश्यामपुर और किरतपुर प्रखंडों में प्रस्तावित नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि भूमि का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए और भवन निर्माण योजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नए भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे, जिनमें पर्याप्त पार्किंग, आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, हरित क्षेत्र और अन्य आधारभूत सुविधाएं शामिल होंगी। जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
उन्होंने पुराने जर्जर भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करने और निर्माण कार्य से पहले सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उच्च शिक्षा और विकास योजनाओं पर भी ध्यान निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कई प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि छात्रों को दूरस्थ स्थानों पर न जाना पड़े। महाशिवरात्रि की तैयारियों का भी लिया जायजा कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में जिलाधिकारी ने आने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों और डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण को लेकर व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, मापी, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था और निर्माण से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत मेकना बेदा पंचायत में प्रस्तावित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के लिए चिन्हित भूमि का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां 720 बेड क्षमता वाला अत्याधुनिक आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर अग्रसारित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और सामाजिक व शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी। कई प्रखंडों में नए भवन का निरीक्षण जिलाधिकारी ने बहादुरपुर, हायाघाट, हनुमाननगर, केवटी, बेनीपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, घनश्यामपुर और किरतपुर प्रखंडों में प्रस्तावित नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवनों के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि भूमि का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए और भवन निर्माण योजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नए भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे, जिनमें पर्याप्त पार्किंग, आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, हरित क्षेत्र और अन्य आधारभूत सुविधाएं शामिल होंगी। जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
उन्होंने पुराने जर्जर भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करने और निर्माण कार्य से पहले सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उच्च शिक्षा और विकास योजनाओं पर भी ध्यान निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कई प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि छात्रों को दूरस्थ स्थानों पर न जाना पड़े। महाशिवरात्रि की तैयारियों का भी लिया जायजा कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में जिलाधिकारी ने आने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सतत निगरानी की जा रही है।


