Video News: पत्थर से वार कर किशोरी की हत्या, मंगेतर गिरफ्तार

Video News: पत्थर से वार कर किशोरी की हत्या, मंगेतर गिरफ्तार

Ahmedabad. शहर के कांकरिया लेक फ्रंट के गेट नंबर 7 के पास पार्किंग में बुधवार देर रात 9.30 से 10.30 बजे के दौरान गोमतीपुर निवासी फलक नाज (17) के सिर पर कोटा स्टोन पत्थर से वार कर मोहम्मद उवेश पठान (23) ने उसकी हत्या कर दी।

वटवा निवासी आरोपी ने हत्या करने के बाद मृतका के पिता नासिर सैयद को कहा कि उसने कांकरिया के पास उसकी बेटी की हत्या कर दी है। इससे सकते में आए पिता ने परिजनों को सूचना दी और कांकरिया लेकफ्रंट पहुंचे तो वहां उनकी बेटी फलकनाज मृत हालत में पड़ी थी। नासिर ने उवेश के विरुद्ध मणिनगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया।इसमें बताया कि उन्होंने अपनी बेटी फलक नाज के साथ उवेश की छह महीने पहले सगाई की थी। दोनों घूमने जाते थे। इस बीच चार -पांच दिन पहले उनकी बेटी ने कहा कि उवेश अच्छा लड़का नहीं है। वह अपशब्द कहता है और शंका करता है, जिससे उन्होंने सगाई तोड़ने की बात उवेश के पिता से कही और घर आकर समाधान कराया। ऐसे में अप्रेल में दोनों का विवाह करना था, लेकिन फोन पर बातचीत करने से उन्होंने इनकार कर दिया था। ऐसे में बुधवार की रात 9.30 बजे उवेश उनके घर आया और फलक नाज को दुपहिया वाहन पर बहला फुसलाकर समाधान के नाम पर घर से ले गया।

कांकरिया लेकफ्रंट के पास कहासुनी के दौरान उसने आवेश में आकर सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। वह शंका करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उवेश को गिरफ्तार कर लिया। वह फ्रिज व एसी की मरम्मत का काम करता था। उसने भी सगाई तोड़ने के मुद्दे और अन्य युवकों के साथ बातचीत करने के मुद्दे पर कहासुनी के दौरान हत्या करने का आरोप कबूला होने की बात पुलिस ने कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *