Ahmedabad. शहर के एलिसब्रिज क्षेत्र में रिवरफ्रंट से एसओजी की टीम ने एक व्यक्ति को मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) के साथ पकड़ा है। इसके पास से 94 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी कीमत 9.48 लाख रुपए है।पकड़े गए आरोपी का नाम नय्यार कुरेशी है। यह राजस्थान के आबूरोड का रहने वाला है। अहमदाबाद में कोचिंग करता था। उस समय खर्च निकालने के लिए उसके सहयोगी आबूरोड निवासी सोहेल बलोच के साथ मिलकर एमडी ड्रग्स मंगाता था। इसे लेकर यह अहमदाबाद में नईम शेख नाम के उसके मित्र को देता था। इसके अलावा अहमदाबाद निवासी सलमान शेख को भी देता था। बाकी की ड्रग्स खुद भी फुटकर में बेचता होने की बात सामने आई है।


