खेत में मिला महिला का शव:खगड़िया के कोलवारा बहियार में, मुंह-नाक से निकल रहा था झाग; घरेलू विवाद में जहर खाने की आशंका

खेत में मिला महिला का शव:खगड़िया के कोलवारा बहियार में, मुंह-नाक से निकल रहा था झाग; घरेलू विवाद में जहर खाने की आशंका

खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलवारा बहियार स्थित खेत से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान तिहाय गांव निवासी दिलखुश साह की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। घटना को लेकर हत्या, आत्महत्या और साक्ष्य छिपाने जैसे विभिन्न एंगल से पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एसडीपीओ जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में महिला का शव पड़ा देखा और तत्काल पसराहा थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष नवीन कुमार और भरतखंड थाना अध्यक्ष अंतिमा कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) साक्षी कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच का नेतृत्व किया। देखें, मौके से आई 3 तस्वीरें… जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, अस्पताल लाई पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था, जिससे जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस साक्ष्य छिपाने के प्रयास में देख रही मामला हालांकि मामले में नया मोड़ तब आया जब यह जानकारी मिली कि परिजनों ने घबराहट में शव को घर से हटाकर खेत में फेंक दिया। इस पहलू को पुलिस साक्ष्य छिपाने के प्रयास के रूप में देख रही है। घटनास्थल को चिन्हित कर सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतका के पति दिलखुश कुमार दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। पुलिस मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा-आत्महत्या-हत्या पर हो रही जांच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है, हत्या है या फिर किसी साजिश के तहत साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलवारा बहियार स्थित खेत से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान तिहाय गांव निवासी दिलखुश साह की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। घटना को लेकर हत्या, आत्महत्या और साक्ष्य छिपाने जैसे विभिन्न एंगल से पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एसडीपीओ जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में महिला का शव पड़ा देखा और तत्काल पसराहा थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष नवीन कुमार और भरतखंड थाना अध्यक्ष अंतिमा कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) साक्षी कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच का नेतृत्व किया। देखें, मौके से आई 3 तस्वीरें… जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, अस्पताल लाई पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था, जिससे जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस साक्ष्य छिपाने के प्रयास में देख रही मामला हालांकि मामले में नया मोड़ तब आया जब यह जानकारी मिली कि परिजनों ने घबराहट में शव को घर से हटाकर खेत में फेंक दिया। इस पहलू को पुलिस साक्ष्य छिपाने के प्रयास के रूप में देख रही है। घटनास्थल को चिन्हित कर सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतका के पति दिलखुश कुमार दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। पुलिस मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा-आत्महत्या-हत्या पर हो रही जांच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है, हत्या है या फिर किसी साजिश के तहत साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *