नीमच में छात्राओं को मुफ्त पिंक लाइसेंस:100 महिलाओं को हेलमेट भी मिले, सुरक्षा कवच पहल शुरू

नीमच में छात्राओं को मुफ्त पिंक लाइसेंस:100 महिलाओं को हेलमेट भी मिले, सुरक्षा कवच पहल शुरू

नीमच जिला प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त पिंक ड्राइविंग लाइसेंस के साथ हेलमेट भी निशुल्क दिए जा रहे हैं। गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित एक विशेष शिविर में विधायक दिलीप सिंह परिहार और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने 100 छात्राओं और महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट वितरित किए। प्रशासन की इस पहल से छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिविर में मौजूद लाभार्थी वैदिका ने बताया कि लाइसेंस मिलने से ड्राइविंग आसान होगी और प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए हेलमेट से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस अभियान के तहत अब तक कुल 260 महिलाओं ने मुफ्त लाइसेंस के लिए पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक परिहार ने छात्राओं से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने का आग्रह किया। कलेक्टर चंद्रा ने भी छात्राओं को वाहन का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए करने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी। जावद और मनासा में लगेंगे शिविर जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने जानकारी दी कि पहले चरण में नीमच में 100 छात्राओं को लाइसेंस और हेलमेट दिए गए हैं। अभियान के अगले चरण में जावद और मनासा में भी शिविर आयोजित कर लाइसेंस और हेलमेट वितरित किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *