आजमगढ़ डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ मे आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। डीएम ने आगामी त्यौहारों-महाशिवरात्रि, रमजान, होलिका दहन, होली, नवरात्रि, रामनवमी आदि को की शुकामनायें देते हुए कहा कि होलिका दहन के आयोजन में किसी भी प्रकार का विवाद न करें। उन्होने कहा कि होली के दिन किसी को भी जबरदस्ती रंग न लगायें। इसके साथ ही शराब पीकर अभद्रता ना करें। उन्होंने कहा की पुरानी रंजिश को लेकर यदि किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि त्योहारों को पूरे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि होलिका दहन स्थल से संबंधित विवादों को आपस में बैठकर सुलझाएं। शिवरात्रि के दिन तमसा नदी के जिन घाटों से जल उठाया जाता है। वहां आवश्यकता अनुसार साइन बोर्ड और बैरिकेटिंग लगाया जाए। उन्होने कहा कि महाशिवरात्रि के दृष्टिगत सभी मंदिरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करायी जाय।
250 मंदिरों में किया जाएगा अभिषेक
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में लगभग 250 मंदिरों पर शिवरात्रि के दिन जल चढ़ाया जाता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारी समय से सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा लगा होन चाहिए। प्रवेश तथा निकास द्वार अलग-अलग बनाएं। मेला में महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मेले में लाइव किचन को थोड़ा दूर रखा जाए, जिससे किसी भी प्रकार की घटना ना हो। मेले में पार्किंग बना कर न हो अवैध वसूली
डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि मेला में पार्किंग बनाकर अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए। पार्किंग फीस निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान डीजे की आवाज उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित डेसीबल के अनुसार ही बजना चाहिए। रमजान में नमाज के समय प्रत्येक स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के दिन वाटर सप्लाई लगातार सुनिश्चित किया जाए। होलिका के दिन फायर विभाग का कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाएगा। फायर विभाग के कर्मचारियों को मोबाइल नंबर सभी के पास होना चाहिए। अराजक तत्वों पर पाबंद की कार्रवाई करें थाने के प्रभारी आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने होली के त्योहार पर अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध पाबंद किए जाने की कार्रवाई करने का निर्देश थानों के प्रभारी को दिया है। डीजे को त्योहारों में न्यायालय द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही बजाया जाए। उन्होंने कहा कि होली पर शराब पीकर किसी भी प्रकार की अभद्रता न करें। उन्होने कहा कि त्योहार पर पुलिस के साथ आयोजकों की ड्यूटी लगाई जाए। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा सीडीओ परीक्षित खटाना सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।


