फिरोजाबाद में सफारी पलटी, 10 साल का बच्चा घायल:अखिलेश यादव ने काफिला रोककर अस्पताल भिजवाया

फिरोजाबाद में सफारी पलटी, 10 साल का बच्चा घायल:अखिलेश यादव ने काफिला रोककर अस्पताल भिजवाया

फिरोजाबाद में गुरुवार शाम लखनऊ से आगरा जा रही एक सफारी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार 10 वर्षीय बालक अनंत मिश्रा घायल हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौके से गुजरते हुए अपना काफिला रुकवाया और घायल बालक को अस्पताल भिजवाने में मदद की। यह घटना फिरोजाबाद में हुई। कार सुनील मिश्रा (48) चला रहे थे। वह श्यामनाथ मिश्रा के पुत्र और लखनऊ के सी-83 अंसल गोल्फ सिटी के निवासी हैं। कार में उनके साथ उनकी पत्नी अंतिका मिश्रा (45), पुत्र अनंत मिश्रा (10) और पुत्री आध्या मिश्रा (8) भी सवार थे। परिवार लखनऊ से आगरा की ओर जा रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला उसी मार्ग से गुजर रहा था। उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया, घायलों का हालचाल पूछा और अपनी पहल पर घायल बालक अनंत मिश्रा को एक निजी वाहन से आगरा में उपचार के लिए भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मटसैना थाने भिजवाया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और स्थिति सामान्य है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने शीघ्र ही सामान्य कर दिया। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *