कटिहार में कुख्यात अपराधी अरेस्ट:देशी पिस्टल- मैगजीन और चार कारतूस बरामद, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

कटिहार में कुख्यात अपराधी अरेस्ट:देशी पिस्टल- मैगजीन और चार कारतूस बरामद, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

कटिहार नगर थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी छोटू मंडल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। छोटू मंडल पर हत्या के प्रयास, अवैध हथियार के उपयोग और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान मिले हथियार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने झुलनिया मोड़ के पास छापेमारी कर छोटू मंडल उर्फ अमन (उम्र 38 वर्ष, पिता युगल मंडल उर्फ युगल प्रसाद मंडल) को पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से ये हथियार बरामद हुए। छोटू मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पशु व्यवसायी से 11 लाख रुपये, चावल व्यवसायी से 20 लाख रुपये और चॉकलेट व्यवसायी से ढाई लाख रुपये की लूट के मामले दर्ज हैं। पूर्णिया और अररिया पुलिस को भी लंबे समय से उसकी तलाश थी। एसडीपीओ बोले- अभियान जारी रहेंगे एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि छोटू मंडल एक कुख्यात अपराधी है। उन्होंने कहा कि उसकी गिरफ्तारी से जिले में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत हो सके। पुलिस ने यह भी बताया कि वे अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कटिहार नगर थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी छोटू मंडल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। छोटू मंडल पर हत्या के प्रयास, अवैध हथियार के उपयोग और एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान मिले हथियार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने झुलनिया मोड़ के पास छापेमारी कर छोटू मंडल उर्फ अमन (उम्र 38 वर्ष, पिता युगल मंडल उर्फ युगल प्रसाद मंडल) को पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से ये हथियार बरामद हुए। छोटू मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर पशु व्यवसायी से 11 लाख रुपये, चावल व्यवसायी से 20 लाख रुपये और चॉकलेट व्यवसायी से ढाई लाख रुपये की लूट के मामले दर्ज हैं। पूर्णिया और अररिया पुलिस को भी लंबे समय से उसकी तलाश थी। एसडीपीओ बोले- अभियान जारी रहेंगे एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि छोटू मंडल एक कुख्यात अपराधी है। उन्होंने कहा कि उसकी गिरफ्तारी से जिले में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत हो सके। पुलिस ने यह भी बताया कि वे अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *