गोल्डी बराड़ की मां को मुक्तसर कोर्ट से झटका:जमानत की रद्द, शिक्षक से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी, पति समेत गिरफ्तार

गोल्डी बराड़ की मां को मुक्तसर कोर्ट से झटका:जमानत की रद्द, शिक्षक से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी, पति समेत गिरफ्तार

मुक्तसर जिले में एसीजेएम (ACJM) कोर्ट में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मां प्रीतपाल कौर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया। बता दे कि मुक्तसर के एक शिक्षक को जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस संबंध में दिसंबर 2024 में थाना सिटी मुक्तसर में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की थी। अमृतसर से किया गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता प्रीतपाल कौर और शमशेर सिंह की भूमिका सामने आने का दावा किया। इसके बाद मुक्तसर पुलिस ने दोनों को अमृतसर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया और पूछताछ की। कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रीतपाल कौर ने स्वयं को बेगुनाह बताते हुए एसीजेएम अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। हालांकि, कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *