होली की बख्शीश को लेकर नालंदा में मारपीट:किन्नरों-अस्पताल कर्मियों में झड़प, किन्नर का आरोप- कपड़े फाड़ कर कमरे में बनाया बंधक

बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र का रांची रोड आज रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब होली की बख्शीश मांगने गए किन्नरों और एक निजी क्लीनिक (राज एक्सरे) के कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बख्शीश की रकम को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। 10 हजार की मांग को लेकर मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किन्नरों की टोली होली के पहले दुकानों और प्रतिष्ठानों से नेग मांग रही थी। इसी क्रम में वे रांची रोड स्थित राज एक्सरे पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बख्शीश के तौर पर 500 रुपये दिए, लेकिन किन्नर 10 हजार रुपये की मांग पर अड़ गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और नौबत मारपीट तक आ गई। अस्पताल कर्मियों पर बर्बरता का आरोप पीड़ित किन्नरों ने अस्पताल कर्मियों पर बर्बरता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाद बढ़ने पर अस्पताल के लोगों ने उन्हें लोहे के पाइप और डंडों से पीटा। जान बचाने के लिए वे गलियों में भागे और एक कार के पीछे छिपे, लेकिन वहां भी उन्हें पकड़कर मारा गया। किन्नरों का गंभीर आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े तक उतार दिए गए और उन्हें ‘बच्चा चोर’ और ‘डाकू’ बताकर पीटा गया। इसके बाद उन्हें जबरदस्ती घसीटकर अस्पताल के ऊपरी तल पर स्थित एक कमरे में बंधक बना लिया गया। किन्नरों पर तोड़ फोड़ करने का आरोप वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि किन्नरों ने अस्पताल के अंदर घुसकर हंगामा और तोड़फोड़ की, जिसके बाद विवाद बढ़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। लहेरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार बे बताया कि दोनों पक्षों के घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की छानबीन के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र का रांची रोड आज रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब होली की बख्शीश मांगने गए किन्नरों और एक निजी क्लीनिक (राज एक्सरे) के कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। बख्शीश की रकम को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। 10 हजार की मांग को लेकर मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किन्नरों की टोली होली के पहले दुकानों और प्रतिष्ठानों से नेग मांग रही थी। इसी क्रम में वे रांची रोड स्थित राज एक्सरे पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बख्शीश के तौर पर 500 रुपये दिए, लेकिन किन्नर 10 हजार रुपये की मांग पर अड़ गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और नौबत मारपीट तक आ गई। अस्पताल कर्मियों पर बर्बरता का आरोप पीड़ित किन्नरों ने अस्पताल कर्मियों पर बर्बरता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाद बढ़ने पर अस्पताल के लोगों ने उन्हें लोहे के पाइप और डंडों से पीटा। जान बचाने के लिए वे गलियों में भागे और एक कार के पीछे छिपे, लेकिन वहां भी उन्हें पकड़कर मारा गया। किन्नरों का गंभीर आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े तक उतार दिए गए और उन्हें ‘बच्चा चोर’ और ‘डाकू’ बताकर पीटा गया। इसके बाद उन्हें जबरदस्ती घसीटकर अस्पताल के ऊपरी तल पर स्थित एक कमरे में बंधक बना लिया गया। किन्नरों पर तोड़ फोड़ करने का आरोप वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि किन्नरों ने अस्पताल के अंदर घुसकर हंगामा और तोड़फोड़ की, जिसके बाद विवाद बढ़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। लहेरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार बे बताया कि दोनों पक्षों के घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की छानबीन के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *