समस्तीपुर में जहर खाने से महिला की मौत:पुलिस ने शमशान से शव को जब्त किया; पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दी जान

समस्तीपुर में जहर खाने से महिला की मौत:पुलिस ने शमशान से शव को जब्त किया; पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दी जान

समस्तीपुर में एक महिला एक जहर खाकर जान दे दी। इस दौरान परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने बूढी गंडक नदी किनारे शमशान घाट से शव को जब्त कर लिया। मामला मुफस्सिल थाने के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 मोहल्ला का है। मृतक की पहचान गांव के रोहित कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी 30 साल के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पति रोहित कुमार ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। पहले वह टोटो चलाता था। रोहित के अनुसार वह बुधवार को मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसके बच्चों ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ने गेंहूं में डालने वाला दवा खा लिया है। जिसके बाद वह भाग कर घर पहुंचा। पत्नी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी मौत हो गई। गुरुवार को परिवार के अन्य लोग भी मौके पर जुटे। गांव के लोगों के साथ शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी । जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। पुलिस बोली- आवेदन नहीं मिला मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजित कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर शव को जब्त किया गया है। पेास्टमार्टम कराया गया है। महिला की शादी के भी काफी समय बीत चुका है। अब-तक किसी भी पक्ष की ओर से आवदेन नहीं मिला है। अगर कोई पक्ष आवेदन देता है तो प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में एक महिला एक जहर खाकर जान दे दी। इस दौरान परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने बूढी गंडक नदी किनारे शमशान घाट से शव को जब्त कर लिया। मामला मुफस्सिल थाने के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 मोहल्ला का है। मृतक की पहचान गांव के रोहित कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी 30 साल के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पति रोहित कुमार ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। पहले वह टोटो चलाता था। रोहित के अनुसार वह बुधवार को मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसके बच्चों ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ने गेंहूं में डालने वाला दवा खा लिया है। जिसके बाद वह भाग कर घर पहुंचा। पत्नी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी मौत हो गई। गुरुवार को परिवार के अन्य लोग भी मौके पर जुटे। गांव के लोगों के साथ शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी । जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर लिया। पुलिस बोली- आवेदन नहीं मिला मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजित कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर शव को जब्त किया गया है। पेास्टमार्टम कराया गया है। महिला की शादी के भी काफी समय बीत चुका है। अब-तक किसी भी पक्ष की ओर से आवदेन नहीं मिला है। अगर कोई पक्ष आवेदन देता है तो प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *