सीएम भजन लाल शर्मा ने करवाया यमुना जल समझौता:बोले परनामी- कांग्रेस के विधायक होने के बाद भी जलभराव से नहीं मिली निजात, भरतपुर में पर्यटन की बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी

सीएम भजन लाल शर्मा ने करवाया यमुना जल समझौता:बोले परनामी- कांग्रेस के विधायक होने के बाद भी जलभराव से नहीं मिली निजात, भरतपुर में पर्यटन की बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी आज भरतपुर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बजट में की गई घोषणाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 30 साल से यमुना जल समझौता को लेकर बात हो रही है। कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी यह समझौता नहीं हो पाया। सीएम भजन लाल शर्मा ने यह समझौता किया। ब्रज कन्वेंशन सेंटर में आसपास इलाके के लोग आएंगे अशोक परनामी ने भरतपुर कब हुई बजट घोषणाओं के बारे में बताया कि भरतपुर में ब्रज कन्वेंशन सेंटर खुलने के बाद कई एक्टिविटी भरतपुर में होंगी। जहां आसपास के लोग भी सेंटर में आएंगे। इसके साथ शहर में आवासीय के लिए योजनाओं की DPR का काम शुरू हो गया है। जिसके लिए 1 करोड़ रुपये सेंशन कर दिया गया है। भरतपुर में एजुकेशन और आईटी हब बनेगा। अभी तक कोटा सबसे पहला था कोटा से एक्सपेंड होकर जयपुर आया और जयपुर से एक्सपेंड होकर सीकर में गया। अब उसे भरतपुर लाने के काम किया जा रहा है। भरतपुर में पर्यटन की बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी खेल की सुविधाओं के लिए इंडोर स्टेडियम के पुनर्निर्माण कार्य किये जायेंगे। साथ ही आरडी गर्ल्स कॉलेज में भी सभी खेलों के लिए मैदान तैयार किए जायेंगे। भरतपुर में पर्यटन की बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी है। इसलिए नए एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करवाई जाएगी। जलभराव से मिलेगी निजात नदबई में मिनी सचिवालय बनाया जा रहा है। जिससे नदबई के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। बजट में भरतपुर के लिए बहुत कुछ मिला है। सुजान गंगा नहर के दीवार को सही करवाया जाएगा। एक बहुत बड़ी समस्या है। जो पिछली कांग्रेस सरकार करवा सकती थी। क्योंकि भरतपुर में कांग्रेस के विधायक थे। उन्होंने नहीं करवाई। आज हमारा विधायक भरतपुर में विधायक नहीं है। उसके बाद भी जिले के कई गांवों की कृषि भूमि जिस पर पानी भरा हुआ है। उसके लिए 50 करोड़ की लगात से ड्रेन बनाकर उसका समाधान करवाया जायेगा। सीएम ने करवाया यमुना जल समझौता यमुना जल समझौता 30 साल से ज्यादा समय से चल रहा है। उस समय कांग्रेस के सभी सांसद और विधायक थे कांग्रेस की सरकारें थी। उसके बाद भी वह समझौता नहीं कर पाए। यह पहले मुख्यमंत्री हैं। जिन्होंने यमुना जल समझौता किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *