ससुराल में पत्नी की हत्या करने के बाद पति फंदे से झूला, सुबह नहीं खुला दरवाजा, खिड़की से देखते ही मच गई चीख- पुकार

ससुराल में पत्नी की हत्या करने के बाद पति फंदे से झूला, सुबह नहीं खुला दरवाजा, खिड़की से देखते ही मच गई चीख- पुकार

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ससुराल आए एक युवक ने आरोप है कि पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पक्ष की डांट से वह आहत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलीगढ़ धौरा गांव रहने वाले मनीष कुमार की 24 वर्षीय बेटी शिवानी की शादी चार साल पहले दिल्ली के मजनू टीला के रहने वाले 26 वर्षीय सुनील से हुई थी। सुनील दिल्ली में मोबाइल रिपेयरिंग और रिटेल का काम करता था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ समय पहले शिवानी का अपनी सास से झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह करीब चार महीने पहले मायके आकर रहने लगी थी।

सबके सामने पत्नी का हाथ पकड़ कर खींचा तो मामा ने लगाई फटकार

मंगलवार को शिवानी के ममेरे भाई की शादी थी। इस समारोह में शामिल होने के लिए सुनील दिल्ली से आया था। शादी के दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुनील ने सबके सामने शिवानी का हाथ पकड़कर उसे खींचा। यह देख मामा ने उसे फटकार लगाई। कहा कि इस तरह का व्यवहार यहां स्वीकार नहीं है। बताया जाता है कि इस बात से सुनील नाराज हो गया।

दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देखकर कांप उठे परिजन

शादी के बाद सुनील उसी रात शिवानी के मायके पहुंच गया। बुधवार को शिवानी भी वहां आ गई। परिजनों के अनुसार, उस रात घर में दोनों ही कमरे में थे। गुरुवार सुबह जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। तो परिवार वालों को शक हुआ। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया।

युवक पंखे से लटका तो पत्नी का शव बेड पर पड़ा मिला

अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। सुनील पंखे से लटका मिला। जबकि शिवानी का शव बेड पर पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि सुनील ने पहले पत्नी की हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *