सीवान में युवक के सिर पर चाकू से हमला, घायल:ऑर्केस्ट्रा में हथियार लहराने से रोकने पर हुआ विवाद, दो संदिग्ध हिरासत में

सीवान में युवक के सिर पर चाकू से हमला, घायल:ऑर्केस्ट्रा में हथियार लहराने से रोकने पर हुआ विवाद, दो संदिग्ध हिरासत में

सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरौली गांव में शादी समारोह के दौरान हथियार लहराने से मना करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने युवक के सिर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल युवक की पहचान बड़कागांव निवासी भीम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चोरौली गांव में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान एक युवक देशी पिस्टल लहराने लगा। इस पर भीम कुमार और अन्य ग्रामीणों ने उसे ऐसा करने से मना किया। हथियार लहराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई थी, लेकिन मामला उस समय शांत हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागा पीड़ित का आरोप है कि आज गुरुवार को जब वह चोरौली बाजार में अपनी दुकान खोलने जा रहे थे, तभी आरोपी कमर में पिस्टल और हाथ में चाकू लेकर अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी ने भीम कुमार के सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घायल भीम कुमार को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू इधर, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। वहीं, शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराने का आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरौली गांव में शादी समारोह के दौरान हथियार लहराने से मना करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने युवक के सिर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल युवक की पहचान बड़कागांव निवासी भीम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चोरौली गांव में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान एक युवक देशी पिस्टल लहराने लगा। इस पर भीम कुमार और अन्य ग्रामीणों ने उसे ऐसा करने से मना किया। हथियार लहराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई थी, लेकिन मामला उस समय शांत हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागा पीड़ित का आरोप है कि आज गुरुवार को जब वह चोरौली बाजार में अपनी दुकान खोलने जा रहे थे, तभी आरोपी कमर में पिस्टल और हाथ में चाकू लेकर अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि आरोपी ने भीम कुमार के सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घायल भीम कुमार को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू इधर, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। वहीं, शादी समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराने का आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *