रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सहरसा पोस्ट ने रेल संपत्ति चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी किए गए नल और अन्य रेल सामग्री बरामद की गई है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डीडी लाइन के उत्तरी छोर पर झाड़ियों में रेलगाड़ी से चोरी किए गए नल छिपा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए आरपीएफ टीम ने तुरंत घेराबंदी की। झोले से 5 नल और 8 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए टीम ने देखा कि एक युवक झाड़ी से झोला लेकर बाहर निकल रहा है। शक होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। आरपीएफ कर्मियों ने उसे ओएचई पोल संख्या 43/29 के पास पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके झोले से 5 नल और 8 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए। आधार कार्ड और मोबाइल फोन भी जब्त किया पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ‘पुरबिया’ नामक ट्रेन से ये नल चोरी किए थे और ड्राइवर को आते देख झाड़ियों में छिपा दिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वार्ड संख्या 13, गांधी पथ, सहरसा का निवासी है। उसके पास से आधार कार्ड और एक सैमसंग गैलेक्सी A13 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। ग्रैविटी टाइप लिफ्ट कॉक (नल) बरामद किए गए आरोपी छोटू कुमार ने 26 जनवरी और उसके दो दिन बाद गरीब रथ एक्सप्रेस से भी नल चोरी करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर रेलवे यार्ड की झाड़ियों से 38 अतिरिक्त ग्रैविटी टाइप लिफ्ट कॉक (नल) बरामद किए गए। इस मामले में आरपीएफ पोस्ट सहरसा में कांड संख्या 03/2026, धारा 03 रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को रेल न्यायालय खगड़िया में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) सहरसा पोस्ट ने रेल संपत्ति चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी किए गए नल और अन्य रेल सामग्री बरामद की गई है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डीडी लाइन के उत्तरी छोर पर झाड़ियों में रेलगाड़ी से चोरी किए गए नल छिपा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए आरपीएफ टीम ने तुरंत घेराबंदी की। झोले से 5 नल और 8 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए टीम ने देखा कि एक युवक झाड़ी से झोला लेकर बाहर निकल रहा है। शक होने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। आरपीएफ कर्मियों ने उसे ओएचई पोल संख्या 43/29 के पास पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके झोले से 5 नल और 8 पेंड्रोल क्लिप बरामद हुए। आधार कार्ड और मोबाइल फोन भी जब्त किया पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ‘पुरबिया’ नामक ट्रेन से ये नल चोरी किए थे और ड्राइवर को आते देख झाड़ियों में छिपा दिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वार्ड संख्या 13, गांधी पथ, सहरसा का निवासी है। उसके पास से आधार कार्ड और एक सैमसंग गैलेक्सी A13 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। ग्रैविटी टाइप लिफ्ट कॉक (नल) बरामद किए गए आरोपी छोटू कुमार ने 26 जनवरी और उसके दो दिन बाद गरीब रथ एक्सप्रेस से भी नल चोरी करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर रेलवे यार्ड की झाड़ियों से 38 अतिरिक्त ग्रैविटी टाइप लिफ्ट कॉक (नल) बरामद किए गए। इस मामले में आरपीएफ पोस्ट सहरसा में कांड संख्या 03/2026, धारा 03 रेलवे संपत्ति (अनधिकृत कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को रेल न्यायालय खगड़िया में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


