जींद पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार:गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

जींद पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार:गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

जींद जिले में जुलाना पुलिस ने मालवी गांव के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4 किलो 158 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भैणी महाराजपुर निवासी 19 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मालवी गांव के आसपास एक युवक नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई।
तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया और बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सागर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई पुलिस रिमांड के दौरान उससे गांजे के स्रोत और इसकी आपूर्ति की योजना के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *