जमशेदपुर में दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई:गले में आई गंभीर खरोंच; CCTV में कैद हुई घटना, बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात

जमशेदपुर में दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई:गले में आई गंभीर खरोंच; CCTV में कैद हुई घटना, बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला से चेन छीनने की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। यह घटना तब हुई जब महिला अपने घर से कचरा फेंककर वापस लौट रही थी। अपराधी सामने से आए और झपट्टा मारकर चेन छीन ली, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। महिला ने अपराधियों से बचने और चेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन खींचतान में उसके गले में गंभीर खरोंच आ गई। पहले सामने से गुजरे थे बदमाश यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कूड़ा फेंकने जा रही महिला के सामने से पहले बाइक सवार गुजरते हैं। फिर जब महिला अपने घर की तरह आती है तो वापस बदमाश आते हैं और सामने से उसके गले से चेन छीन भाग निकलते हैं। दोनों आरोपियों ने हेलमेट लगा रहा था इधर, सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। बाइक सवार दोनों आरोपियों ने हेलमेट लगा रहा था। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *