तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत:सुपौल में NH-327ए पर नेमनमा के पास हादसा, दो गंभीर घायल; 30 मिनट लगा जाम

तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत:सुपौल में NH-327ए पर नेमनमा के पास हादसा, दो गंभीर घायल; 30 मिनट लगा जाम

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमनवा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 327ए पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर 30 मिनट तक यातायात ठप हो गया। लोगों ने पुलिस को दी सूचना, घायलों को पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया। एक्सीडेंट के बाद की देखें PHOTOS… पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त कराने के साथ उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी है। थानाध्यक्ष बोले- तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। हादसे के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। एक बार फिर तेज रफ्तार ने हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमनवा चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 327ए पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर 30 मिनट तक यातायात ठप हो गया। लोगों ने पुलिस को दी सूचना, घायलों को पहुंचाया अस्पताल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया। एक्सीडेंट के बाद की देखें PHOTOS… पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त कराने के साथ उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी है। थानाध्यक्ष बोले- तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। हादसे के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। एक बार फिर तेज रफ्तार ने हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *