गोली मारकर हत्या मामले में तीसरे दिन भी कार्रवाई नहीं:मधुबनी में बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, पत्नी ने फांसी की मांग की

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के बलाट गांव में युवक जयराम मंडल (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस हत्यारों का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। यह वारदात मंगलवार सुबह उस समय हुई जब जयराम मंडल अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। राजनगर थानाध्यक्ष चंद्राकिशोर टुद्दू ने गुरुवार को बताया कि मृतक के भाई के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है। हत्यारों की पहचान कर फांसी की सजा देने की मांग की इस घटना से मृतक के परिजनों में गहरा शोक है। जयराम मंडल की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में डेढ़ साल का एक मासूम बच्चा भी है। मृतक की पत्नी और बहन ने हत्यारों की पहचान कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है। ”अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोरतम दंड के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध” राजनगर के विधायक सुजीत पासवान ने विधानसभा में यह मामला उठाया था। बुधवार देर रात वे बलाट गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक पासवान ने बताया कि उन्होंने मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार से मिलकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोरतम दंड के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। अपराधियों ने बाइक छीनने का प्रयास किया पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह जयराम मंडल मधुबनी जा रहे थे। घर से करीब दो किलोमीटर दूर सर्वाडीह जाने वाली सड़क पर अपराधियों ने उनकी बाइक छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उनके मुंह में गोली मार दी। मृतक के हाथ में बाइक की चाबी थी। घटनास्थल से पुलिस को एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। मृतक का मोबाइल फोन भी गायब बताया जा रहा है। मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के बलाट गांव में युवक जयराम मंडल (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस हत्यारों का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। यह वारदात मंगलवार सुबह उस समय हुई जब जयराम मंडल अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। राजनगर थानाध्यक्ष चंद्राकिशोर टुद्दू ने गुरुवार को बताया कि मृतक के भाई के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है। हत्यारों की पहचान कर फांसी की सजा देने की मांग की इस घटना से मृतक के परिजनों में गहरा शोक है। जयराम मंडल की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में डेढ़ साल का एक मासूम बच्चा भी है। मृतक की पत्नी और बहन ने हत्यारों की पहचान कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है। ”अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोरतम दंड के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध” राजनगर के विधायक सुजीत पासवान ने विधानसभा में यह मामला उठाया था। बुधवार देर रात वे बलाट गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक पासवान ने बताया कि उन्होंने मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार से मिलकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोरतम दंड के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। अपराधियों ने बाइक छीनने का प्रयास किया पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह जयराम मंडल मधुबनी जा रहे थे। घर से करीब दो किलोमीटर दूर सर्वाडीह जाने वाली सड़क पर अपराधियों ने उनकी बाइक छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उनके मुंह में गोली मार दी। मृतक के हाथ में बाइक की चाबी थी। घटनास्थल से पुलिस को एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। मृतक का मोबाइल फोन भी गायब बताया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *