Raod accident: एनएच पर बड़ा हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 युवकों को पिकअप ने कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर

Raod accident: एनएच पर बड़ा हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 युवकों को पिकअप ने कुचला, 2 की मौत, 1 गंभीर

जशपुरनगर। गुमला-कटनी नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर जशपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 युवकों की मौके प ही मौत (Raod accident) हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीनों युवकों को कुचलते हुए पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृत दोनों युवक वाहन मेकैनिक हैं।

जशपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री एवं हीरा मिस्त्री वाहन मेकैनिक थे। गुरुवार की सुबह दोनों नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर मॉर्निंग वॉक (Raod accident) पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को कुचलते हुए वहां से निकल गया। पिकअप की चपेट में एक अन्य व्यक्ति भी आया।

हादसे में लकड़ा मिस्त्री व हीरा मिस्त्री की मौके पर ही मौत (Raod accident) हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना देख लोग वहां पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों तथा घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल का इलाज जारी है।

Raod accident: पिकअप लेकर चालक फरार

हादसे के बाद पिकअप चालक वहां से वाहन लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि पिकअप वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार में था। इसी बीच चालक ने नियंत्रण खोते हुए पैदल चल रहे तीनों युवकों (Raod accident) को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे (Raod accident) से जहां मृतकों के परिजन में मातम पसरा हुआ है, वहीं लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *