सिविल कोर्ट परिसर के होटल में छापेमारी:नाबालिग बच्चे का रेस्क्यू, होटल मालिक बोला: मना करता हूं, फिर भी आ जाता

सिविल कोर्ट परिसर के होटल में छापेमारी:नाबालिग बच्चे का रेस्क्यू, होटल मालिक बोला: मना करता हूं, फिर भी आ जाता

पटना सिविल कोर्ट परिसर स्थित एक होटल में चाइल्ड लेबर डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। इस दौरन काम करते एक नाबालिक पाया गया। जिसे रेस्क्यू टीम अपने साथ लेकर निकल गई। छापेमारी के वक्त दुकान पर वकील और कोर्ट आए लोगों की भीड़ लग गई। तकरीबन 15 मिनट तक यह छापेमारी चली। होटल जुबली कैफे के ऑनर राजीव कुमार ने बताया कि बच्चा काम नहीं करता है। सिर्फ होटल में आकर बैठे रहता है। डेढ़ महीने पहले आया था। तब से रह रहा था। माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मां बहुत तंग हालत में है। खाना मैं ही देता हूं। अचानक चाइल्ड डिपार्टमेंट के अधिकारी आए और उसे अपने साथ लेकर चले गए। इससे पहले इसी कैफे में फूड डिपार्टमेंट की ओर से भी छापेमारी की गई थी। सैंपल लिए गए थे। जिलाधिकारी के पास किसी ने शिकायत की थी। इसी आधार पर यह छापेमारी हुई थी।
छोटे-मोट काम करता हूं रेस्क्यू किए गए नाबालिक से फिलहाल चाइल्ड डिपार्टमेंट के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद जुबली कैफे पर आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। बच्चे ने अपनी पूरी परेशानी पदाधिकारियों को बताई है। बताया है कि होटल में छोटे-मोटे काम किया करता हूं। इसके एवज में कुछ रुपए भी होटल की ओर से मां को दिए जाते हैं। पटना सिविल कोर्ट परिसर स्थित एक होटल में चाइल्ड लेबर डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। इस दौरन काम करते एक नाबालिक पाया गया। जिसे रेस्क्यू टीम अपने साथ लेकर निकल गई। छापेमारी के वक्त दुकान पर वकील और कोर्ट आए लोगों की भीड़ लग गई। तकरीबन 15 मिनट तक यह छापेमारी चली। होटल जुबली कैफे के ऑनर राजीव कुमार ने बताया कि बच्चा काम नहीं करता है। सिर्फ होटल में आकर बैठे रहता है। डेढ़ महीने पहले आया था। तब से रह रहा था। माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मां बहुत तंग हालत में है। खाना मैं ही देता हूं। अचानक चाइल्ड डिपार्टमेंट के अधिकारी आए और उसे अपने साथ लेकर चले गए। इससे पहले इसी कैफे में फूड डिपार्टमेंट की ओर से भी छापेमारी की गई थी। सैंपल लिए गए थे। जिलाधिकारी के पास किसी ने शिकायत की थी। इसी आधार पर यह छापेमारी हुई थी।
छोटे-मोट काम करता हूं रेस्क्यू किए गए नाबालिक से फिलहाल चाइल्ड डिपार्टमेंट के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद जुबली कैफे पर आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। बच्चे ने अपनी पूरी परेशानी पदाधिकारियों को बताई है। बताया है कि होटल में छोटे-मोटे काम किया करता हूं। इसके एवज में कुछ रुपए भी होटल की ओर से मां को दिए जाते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *