सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही चौक के पास एनएच-27 पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी रामानंद यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामानंद यादव साइकिल सवार होकर किसी निजी कार्य से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वे बेलही चौक के समीप एनएच-27 पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार (बीआर 37 ए के 7354) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने पहुंचाया था अस्पताल घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल सिमराही पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सुपौल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को किया था जब्त पटना में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले आए थे। पुलिस ने मौके पर लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। गुरुवार को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बेलही चौक के पास एनएच-27 पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी रामानंद यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामानंद यादव साइकिल सवार होकर किसी निजी कार्य से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वे बेलही चौक के समीप एनएच-27 पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार (बीआर 37 ए के 7354) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने पहुंचाया था अस्पताल घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल सिमराही पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सुपौल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को किया था जब्त पटना में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले आए थे। पुलिस ने मौके पर लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। गुरुवार को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


