Sikar Tanker Accident: गौरिया गांव के पास जयपुर-बीकानेर हाईवे पर डामर बिछाने वाले टैंकर के पीछे लगे जनरेटरनुमा इंजन में आग लग गई। इससे हाईवे पर करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा।
कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि केमिकल के टैंकर में आग लगने की अफवाह फैला दी। इससे पुलिस सकते में आ गई और मौके पर चार थानों का पुलिस जाब्ता सीओ सिटी और आरएसी सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया।

हालांकि किसी प्रकार की जनहानि व माल का नुकसान नहीं हुई है। वहीं पास में एक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने पानी के टैंकर से आग पर काबू पाया। पुलिस ने डामर के टैंकर की आग बुझा उसे एक तरफ किया और ट्रैफिक सुचारू करवाया।
पीछे लगे जनरेटरनुमा इंजन में आग लग गई
सीओ सिटी संदीपसिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि किसी टैंकर में आग लग गई। इस पर तुरंत चार थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। घटना से किसी को कोई चोट नहीं पहुंची और ना ही ज्यादा माल का नुकसान हुआ है।

एनएचएआई के ठेकेदार हाइवे पर रोड निर्माण कार्य कर रहा है। डाम के इस टैंकर में कोलतार भरी थी, जिसका तापमान अधिक होने से पीछे लगे जनरेटरनुमा इंजन में आग लग गई।
यह टैंकर सड़क पर डामर छिड़कने के काम आता है। हालांकि फायर ब्रिगेड सबसे अंत में आग बुझाने व टैंकर को साइड में करने के उपरांत पहुंची। वहीं 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।


