दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:ससुराल में मिला शव, पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को मारकर लटका दिया

दरभंगा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। 3 साल पहले शादी हुई है। मृतका की पहचान रानी कुमारी उर्फ पार्वती देवी(26) के तौर पर हुई है। घटना एपीएम थाना क्षेत्र के सिधौली मधुपट्टी वार्ड संख्या-13 की है। पिता नारायण साह ने बताया कि तीन साल पहले अनिल साह से मेरी बेटी की शादी हुई है। 10 कट्ठा जमीन बेचकर दहेज दिया था। अपनी क्षमता से ज्यादा शादी में खर्च किया था। इसके बाद भी बुलेट की डिमांड कर रहे थे। बुधवार शाम 7 बजे के करीब अनिल भाभी ने घर पर फोन करके कहा कि रानी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। घर का मुख्य गेट बंद था। पुलिस की मदद से गेट खुलवाया गया। अंदर कमरे में बेड पर रानी का शव पड़ा था। रानी घर में सबसे छोटी थी पिता ने आगे बताया कि दामाद अनिल साह, उसकी भाभी और सास अक्सर दहेज को लेकर रानी को प्रताड़ित करते थे। मेरी बेटी फोन पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न की बात बताती थी। ‌उसे मारकर फंदे पर लटका दिया है। हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा है। चार भाई-बहन में सबसे छोटी थी। मैं मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह अपना घर चलाता हूं। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई जांच के लिए घटनास्थल पर FSL की टीम भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया था। परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। 3 साल पहले शादी हुई है। मृतका की पहचान रानी कुमारी उर्फ पार्वती देवी(26) के तौर पर हुई है। घटना एपीएम थाना क्षेत्र के सिधौली मधुपट्टी वार्ड संख्या-13 की है। पिता नारायण साह ने बताया कि तीन साल पहले अनिल साह से मेरी बेटी की शादी हुई है। 10 कट्ठा जमीन बेचकर दहेज दिया था। अपनी क्षमता से ज्यादा शादी में खर्च किया था। इसके बाद भी बुलेट की डिमांड कर रहे थे। बुधवार शाम 7 बजे के करीब अनिल भाभी ने घर पर फोन करके कहा कि रानी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। घर का मुख्य गेट बंद था। पुलिस की मदद से गेट खुलवाया गया। अंदर कमरे में बेड पर रानी का शव पड़ा था। रानी घर में सबसे छोटी थी पिता ने आगे बताया कि दामाद अनिल साह, उसकी भाभी और सास अक्सर दहेज को लेकर रानी को प्रताड़ित करते थे। मेरी बेटी फोन पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न की बात बताती थी। ‌उसे मारकर फंदे पर लटका दिया है। हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा है। चार भाई-बहन में सबसे छोटी थी। मैं मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह अपना घर चलाता हूं। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई जांच के लिए घटनास्थल पर FSL की टीम भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। एपीएम थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से नीचे उतार लिया गया था। परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *