जंगली जानवर ने 2 पाड़ों का किया शिकार:खेत में जाने से डर रहे किसान, वन अफसर बोले, जांच में पता चलेगा बाघ या तेंदुआ

जंगली जानवर ने 2 पाड़ों का किया शिकार:खेत में जाने से डर रहे किसान, वन अफसर बोले, जांच में पता चलेगा बाघ या तेंदुआ

बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम रतागढ़ में बुधवार देर रात एक अज्ञात वन्यप्राणी ने दो भैंस के पाड़ों पर हमला किया। इस हमले में दोनों पाड़ों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसे बाघ या तेंदुए का हमला बताया है, जबकि वन विभाग ने जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। ग्रामीण हरिदास ओंकार काटे के अनुसार, अज्ञात वन्यप्राणी तीन-तीन साल के दो भैंस के पाड़ों को नाले में घसीट कर ले गया। मौके से वन्यप्राणी के पगमार्क भी मिले हैं। ग्रामीणों में इस घटना से दहशत का माहौल है। गांव से लगे बाड़े के पास बच्चे शाम तक खेलते हैं और कई ग्रामीण अपने पशु भी यहीं बांधते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले श्रीराम सावले का एक बैल भी इसी तरह के हमले का शिकार हुआ था। चरवाहे और मजदूर खेतों में जाने से डर रहे हैं। पाड़ों को खींचकर ले गया
रहवासी राहुल वर्मा ने बताया कि तेंदुए या बाघ ने पाड़ों को खींचकर ले गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण लोगों ने अपने पशुओं को बाहर ले जाना बंद कर दिया है और मजदूरों की कमी भी हो रही है। वन विभाग के एसडीओ विक्रम सुलिया ने कहा कि किस वन्यप्राणी ने हमला किया है, यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पहले एक बार बाघ भी देखा गया था, जिसकी हलचल वन विभाग के ट्रेप कैमरों में कैद हुई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *