क्या कपिल शर्मा ने खुद करवाई कैफे पर फायरिंग? इस एक्ट्रेस के बयान से छिड़ा विवाद

क्या कपिल शर्मा ने खुद करवाई कैफे पर फायरिंग? इस एक्ट्रेस के बयान से छिड़ा विवाद

Kapil Sharma Staged Firing At His Canada Cafe: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ पर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। जुलाई 2025 में खोला गया ये रेस्टोरेंट 2 बार हमलों का शिकार हो चुका है। बता दें, पहली फायरिंग के बाद इस मामले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने ली थी और कपिल शर्मा को चेतावनी भी दी थी। इसके बाद कपिल ने इस मामले में पुलिस और स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद किया था और कहा था कि वे हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर जांच करेंगे।

मामले में एक बड़ा नया मोड़ आया

अब ऐसी खबरें सामने आई है कि मामले में एक बड़ा नया मोड़ आया है। एक्ट्रेस राखी सावंत ने हालिया के एक इंटरव्यू में हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं, जिसमें राखी ने कहा है कि ये पूरी फायरिंग की घटना कपिल शर्मा ने खुद करवाई है, ताकि उनके रेस्टोरेंट को ज्यादा पब्लिसिटी मिले। राखी का कहना है कि इस तरह की हिंसक घटना को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बदनाम करना सही नहीं है और ये सब ‘सस्ती पब्लिसिटी’ के लिए किया गया एक स्टंट है।

इतना ही नहीं, राखी ने अपने बयान में बताया, “कपिल शर्मा अपने कैफे को हिट करने के लिए गोलियां चलवा रहे हैं। क्या हमारे बिश्नोई भाई के लोग इतने फ्री बैठे हैं कि वे बिना वजह गोलियां चला दें? ये सब पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है। कपिल क्यों हमारे भाई लॉरेंस बिश्नोई को बदनाम कर रहे हैं?”

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस जांच में उठे सवाल

ये बयान कपिल शर्मा और उनकी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, खासकर तब जब फायरिंग की घटना के बाद पुलिस जांच में कई सवाल उठ रहे हैं। कपिल शर्मा ने बताया था कि कैफे पर हुई फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। हांलाकि, कैप्स कैफे की सॉफ्ट ओपनिंग के दौरान हुई इस हिंसक घटना ने पूरे मनोरंजन जगत को चौका कर दिया था।

अब राखी सावंत के इस आरोप से मामले में और भी गहमागहमी बढ़ती नजर आ रही है। फैंस और जनता भी इस नए खुलासे के बाद इसकी सच्चाई जानने के लिए उतावले हैं। अब देखना ये होगा कि इस विवाद के आगे क्या होगा और कपिल शर्मा इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे, ये आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल, सोशल मीडिया पर राखी सावंत के इस बयान पर खूब चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *