बांका में श्राद्ध पर 600 पौधे वितरित:पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प, परिजन ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

बांका जिले के नवादा बाजार में बुधवार रात परमानंद सिंह के श्राद्ध अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके परिजनों ने स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से अतिथियों के बीच 600 फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का वितरण किया। परमानंद सिंह के समाज, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को नमन करते हुए उनके पांचों पुत्रों ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। वितरित किए गए पौधों में आम, अमरूद, कटहल, महोगनी, कदम्ब, गुलाब, शमी, गेंदा, मीठा नीम, तुलसी और गिलोय सहित कई आयुर्वेदिक एवं उपयोगी प्रजातियां शामिल थीं। लोगों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल प्रकृति के प्रति कर्तव्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी है। ज्ञात हो कि स्वर्गीय परमानंद सिंह ‘हरित रजौन’ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भूदेव चौधरी ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। पौधों का वितरण उनके पर्यावरण प्रेम को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मौजूद लोग कार्यक्रम में आशीष कुमार सिंह, चंद्रिका प्रसाद सिंह, श्रीकांत सिंह, जय चंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, आयुष कुमार, अभिषेक, दीक्षा, अमीषा, वंदना, हरित रजौन के सुमित कुमार उर्फ बब्बू और पर्यावरणविद् डॉ. रवि रंजन सहित सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे। बांका जिले के नवादा बाजार में बुधवार रात परमानंद सिंह के श्राद्ध अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके परिजनों ने स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से अतिथियों के बीच 600 फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का वितरण किया। परमानंद सिंह के समाज, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को नमन करते हुए उनके पांचों पुत्रों ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। वितरित किए गए पौधों में आम, अमरूद, कटहल, महोगनी, कदम्ब, गुलाब, शमी, गेंदा, मीठा नीम, तुलसी और गिलोय सहित कई आयुर्वेदिक एवं उपयोगी प्रजातियां शामिल थीं। लोगों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल प्रकृति के प्रति कर्तव्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी है। ज्ञात हो कि स्वर्गीय परमानंद सिंह ‘हरित रजौन’ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते थे और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भूदेव चौधरी ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। पौधों का वितरण उनके पर्यावरण प्रेम को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मौजूद लोग कार्यक्रम में आशीष कुमार सिंह, चंद्रिका प्रसाद सिंह, श्रीकांत सिंह, जय चंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, आयुष कुमार, अभिषेक, दीक्षा, अमीषा, वंदना, हरित रजौन के सुमित कुमार उर्फ बब्बू और पर्यावरणविद् डॉ. रवि रंजन सहित सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *