लुधियाना में पूर्व MLA ढिल्लों के घर के पास चोरी:शटर तोड़कर घुसे चोर, CCTV में 5 कैद वीडियो

लुधियाना में पूर्व MLA ढिल्लों के घर के पास चोरी:शटर तोड़कर घुसे चोर, CCTV में 5 कैद वीडियो

लुधियाना के सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने अब पूर्व विधायक के घर के पास भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। लुधियाना के सेखोवाल रोड पर स्थित एक कपड़ा शोरूम में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यह शोरूम पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों के निवास के बिल्कुल नजदीक है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दुकान मालिक बोले सुबह आए तो शटर टूटा मिला। फुकरे फैशन दुकान के मालिक एकम्जोत सिंह (कैमलिन सिंह) ने बताया कि रोजाना की तरह जब वे सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान का शटर टूटा हुआ था और शीशे बिखरे पड़े थे। अंदर जाने पर पता चला कि रैक से कपड़े जैकेट और पेंट के पैकेट गायब थे। मालिक के मुताबिक चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का माल और कुछ कैश ले उड़े हैं। CCTV फुटेज दिखे 5-6 युवकों जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो चोर एक एक्टिवा और एक बाइक पर सवार होकर आए थे। फुटेज में दिख रहा है कि 5 से 6 युवक दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल होते हैं।
एक युवक अंदर से कपड़ों के लिफाफे भर-भर कर बाहर दे रहा है जबकि बाकी साथी उन्हें बाइक और एक्टिवा पर लोड कर रहे हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का पक्ष: जल्द सलाखों के पीछे होंगे आरोपी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। जांच अधिकारी ने बताया कि चोरी की यह वारदात सुबह करीब 3:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज हमारे कब्जे में है जिसमें आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके के लोगों में इस चोरी के बाद डर का माहौल है क्योंकि जिस जगह यह वारदात हुई वहां अक्सर पुलिस की गश्त और वीआईपी मूवमेंट रहती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *