खरगोन में नाबालिग लड़का-लड़की संदिग्ध हालत में पकड़ाए:हिंदू संगठनों ने पुलिस बुलाई, पॉक्सो और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

खरगोन में नाबालिग लड़का-लड़की संदिग्ध हालत में पकड़ाए:हिंदू संगठनों ने पुलिस बुलाई, पॉक्सो और छेड़छाड़ का मामला दर्ज

खरगोन जिले के झिरन्या में एक नाबालिग लड़का और नाबालिग लड़की को संदिग्ध हालत में पकड़ा। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक बंद कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। संगठन ने इस मामले को ‘लव जिहाद’ बताते हुए कार्रवाई की मांग की। यह घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। लड़की के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की और बताया कि आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। परिजनों की शिकायत पर बुधवार देर शाम को चैनपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल शिकायत के तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जानकारी के अनुसार, नाबालिग ने लड़की को अकेला पाकर एक बंद कमरे में उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। स्थानीय लोगों की सूचना पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को हिरासत में लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) रविंद्र वर्मा ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। शिकायत के तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *