रेजिडेंट डॉक्टर ने एडिशनल प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप:KGMU में फिर सामने आया यौन शोषण का मामला, आरोपी सस्पेंड

रेजिडेंट डॉक्टर ने एडिशनल प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप:KGMU में फिर सामने आया यौन शोषण का मामला, आरोपी सस्पेंड

KGMU में एक बार फिर छेड़छाड़ और यौन शोषण का मामला सामने आया हैं। पीडियाट्रिक विभाग की एमडी की छात्रा (रेजिडेंट डॉक्टर) ने इसी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर पर सेक्सुअल हरैसमेंट करने का आरोप लगाया हैं। घटना सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किया गया हैं। इसके लिए विशाखा टीम का गठन किया गया हैं। इस बीच घटना सामने आने के बाद आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को निलंबित करते हुए तत्काल प्रभाव से विभाग आने पर रोक लगा दी गई हैं। विभाग में एंट्री पर लगाई रोक KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि घटना सामने आने के बाद आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया हैं और उसके विभाग में एंट्री करने पर रोक लगा दी गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *