गोरखपुर जेल में ठगी के आरोपी पर हमला:नुकीली वस्तु से मारकर किया घायल, सोते समय बंदी से हुआ था झगड़ा

गोरखपुर जेल में ठगी के आरोपी पर हमला:नुकीली वस्तु से मारकर किया घायल, सोते समय बंदी से हुआ था झगड़ा

गोरखपुर जिला कारागार में ठगी के आरोप में बंद बंदी पर हमला करने का मामला सामने आया है। बैरक में साथ में रहने वाले बंदी पर गाली-गलौज और नुकीली वस्तु से हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में जेल अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी बंदी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की गई है। शाहपुर थाने में 11 फरवरी की शाम मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ता कर रही है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला संतकबीरनगर के खलीलाबाद पठान टोला निवासी सुशील कुमार चौधरी थाना खोराबार में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 24 फरवरी 2025 से जिला कारागार गोरखपुर की बैरक संख्या-26 में निरुद्ध हैं।
सुशील कुमार ने आरोप लगाया है कि 10 फरवरी 2026 की रात लगभग 3:30 बजे सहबंदी खरभान यादव उर्फ राहुल यादव ने सोने की जगह को लेकर उनसे गाली-गलौज की और किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित बंदी ने 11 फरवरी को जेल अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपी बंदी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। जेल प्रशासन की ओर से भेजी गई तहरीर के आधार पर शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *