दरभंगा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मेगा ड्राइव:एक दिन में 2.74 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य; विशेष मॉनिटरिंग सेल का गठन

दरभंगा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मेगा ड्राइव:एक दिन में 2.74 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य; विशेष मॉनिटरिंग सेल का गठन

दरभंगा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मेगा ड्राइव चलाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य एक ही दिन में जिले के 2 लाख 74 हजार से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराना है। बुधवार को कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रानीपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-223 से किया। उद्घाटन के बाद जिलेभर में विशेष मेगा कैंपों का आयोजन कर व्यापक स्तर पर दवा वितरण अभियान चलाया गया। पंचायत लोआम के केंद्र संख्या-188 पर आयोजित कैंप का उद्घाटन मुखिया महमद अकिल फैजी उर्फ राजू, डॉ. मिश्रा, सीडीपीओ प्रियंका, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमा शंकर प्रसाद, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विशेष कैंप में जीविका दीदियों और उनके परिवार के सदस्यों को दवा सेवन कराया गया।
फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक कदम जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ए. के. मिश्रा ने अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण कर दवा वितरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में यह अभियान एक ऐतिहासिक कदम है। दवा सेवन के बाद यदि किसी व्यक्ति को हल्की उल्टी, चक्कर या कमजोरी होती है, तो यह संकेत है कि दवा शरीर में मौजूद फाइलेरिया परजीवी पर प्रभाव डाल रही है। ऐसे लक्षणों से घबराएं नहीं, बल्कि निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। चयनित प्रखंडों में स्वास्थ्य अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रह जाए। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य विभाग को विश्वास है कि जन सहयोग से यह पहल फाइलेरिया मुक्त दरभंगा के लक्ष्य को और सशक्त बनाएगी। सिविल सर्जन समेत अधिकारी मौजूद रहे इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्रा, डीपीएम प्रभात कुमार राजू, पिरामल फाउंडेशन की राज्य प्रतिनिधि डॉ. अनुपमा, जिला प्रबंधक डॉ. प्रशांत कुमार झा, प्रोग्राम लीडर चंद्रेश कुमार कर्ण, डीसीओ मनीष कुमार, डीवीबीडीसी बबन प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे। दरभंगा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मेगा ड्राइव चलाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य एक ही दिन में जिले के 2 लाख 74 हजार से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराना है। बुधवार को कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रानीपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-223 से किया। उद्घाटन के बाद जिलेभर में विशेष मेगा कैंपों का आयोजन कर व्यापक स्तर पर दवा वितरण अभियान चलाया गया। पंचायत लोआम के केंद्र संख्या-188 पर आयोजित कैंप का उद्घाटन मुखिया महमद अकिल फैजी उर्फ राजू, डॉ. मिश्रा, सीडीपीओ प्रियंका, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमा शंकर प्रसाद, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विशेष कैंप में जीविका दीदियों और उनके परिवार के सदस्यों को दवा सेवन कराया गया।
फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक कदम जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ए. के. मिश्रा ने अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण कर दवा वितरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में यह अभियान एक ऐतिहासिक कदम है। दवा सेवन के बाद यदि किसी व्यक्ति को हल्की उल्टी, चक्कर या कमजोरी होती है, तो यह संकेत है कि दवा शरीर में मौजूद फाइलेरिया परजीवी पर प्रभाव डाल रही है। ऐसे लक्षणों से घबराएं नहीं, बल्कि निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। चयनित प्रखंडों में स्वास्थ्य अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रह जाए। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य विभाग को विश्वास है कि जन सहयोग से यह पहल फाइलेरिया मुक्त दरभंगा के लक्ष्य को और सशक्त बनाएगी। सिविल सर्जन समेत अधिकारी मौजूद रहे इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्रा, डीपीएम प्रभात कुमार राजू, पिरामल फाउंडेशन की राज्य प्रतिनिधि डॉ. अनुपमा, जिला प्रबंधक डॉ. प्रशांत कुमार झा, प्रोग्राम लीडर चंद्रेश कुमार कर्ण, डीसीओ मनीष कुमार, डीवीबीडीसी बबन प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *