बांका में निर्माणाधीन नाले में गिरा युवक:पेट के अंदर घुसा सरिया, इलाज के लिए भागलपुर रेफर; नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप

बांका में निर्माणाधीन नाले में गिरा युवक:पेट के अंदर घुसा सरिया, इलाज के लिए भागलपुर रेफर; नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप

बांका में निर्माणाधीन नाले में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज में एडमिट कराया गया है। लोगों ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घायल की पहचान उदय कुमार शर्मा के पुत्र राजा कुमार के तौर पर हुई है। प्लंबर मिस्त्री का काम करता है। घटना नगर पंचायत अमरपुर के डुमरामा गांव की है।
देर रात घर से निकला था पिता उदय शर्मा ने बताया कि गांव में नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। पास में ही मेरा घर है। देर रात राजा शौच के लिए घर से निकला था। अचानक नाले में गिर गया। सरिया पेट को छेदते हुए अंदर घुस गई। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद किसी तरह उसे नाले से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रही है। लापरवाही के चलते ही हादसा हुआ है। बांका में निर्माणाधीन नाले में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज में एडमिट कराया गया है। लोगों ने नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घायल की पहचान उदय कुमार शर्मा के पुत्र राजा कुमार के तौर पर हुई है। प्लंबर मिस्त्री का काम करता है। घटना नगर पंचायत अमरपुर के डुमरामा गांव की है।
देर रात घर से निकला था पिता उदय शर्मा ने बताया कि गांव में नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। पास में ही मेरा घर है। देर रात राजा शौच के लिए घर से निकला था। अचानक नाले में गिर गया। सरिया पेट को छेदते हुए अंदर घुस गई। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने उसे देख लिया। इसके बाद किसी तरह उसे नाले से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रही है। लापरवाही के चलते ही हादसा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *