सीतामढ़ी में BPSC शिक्षिका ने प्रेमी संग की शादी:वीडियो जारी कर परिजन पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

सीतामढ़ी में BPSC शिक्षिका ने प्रेमी संग की शादी:वीडियो जारी कर परिजन पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र से एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ दिख रही हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने का दावा किया है और परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह मामला रीगा थाना क्षेत्र के नरसामा गांव का बताया जा रहा है। फरार शिक्षिका की पहचान नरसामा गांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता की पुत्री वंदना कुमारी के रूप में हुई है। वंदना बीपीएससी के माध्यम से चयनित होकर एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। परिजन की असहमति के कारण घर छोड़कर गई वंदना का प्रेम-प्रसंग रामनगरा गांव निवासी मदन प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार से लंबे समय से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की असहमति और सामाजिक दबाव के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद वंदना अपने प्रेमी संजीत कुमार के साथ घर छोड़कर चली गईं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में युगल ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है और वे दोनों बालिग हैं। वीडियो में युगल ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए उनके परिजन जिम्मेदार होंगे। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर हलचल तेज है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र से एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ दिख रही हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने का दावा किया है और परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह मामला रीगा थाना क्षेत्र के नरसामा गांव का बताया जा रहा है। फरार शिक्षिका की पहचान नरसामा गांव निवासी संतोष कुमार गुप्ता की पुत्री वंदना कुमारी के रूप में हुई है। वंदना बीपीएससी के माध्यम से चयनित होकर एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। परिजन की असहमति के कारण घर छोड़कर गई वंदना का प्रेम-प्रसंग रामनगरा गांव निवासी मदन प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार से लंबे समय से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की असहमति और सामाजिक दबाव के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद वंदना अपने प्रेमी संजीत कुमार के साथ घर छोड़कर चली गईं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में युगल ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है और वे दोनों बालिग हैं। वीडियो में युगल ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए उनके परिजन जिम्मेदार होंगे। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर हलचल तेज है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *