Dausa: ‘आखिरी दावत…फिर मौत का सफर’, एक ही गांव के 6 दोस्तों की मौत, दर्दनाक हादसे ने दिया जिंदगीभर का दर्द

Dausa: ‘आखिरी दावत…फिर मौत का सफर’, एक ही गांव के 6 दोस्तों की मौत, दर्दनाक हादसे ने दिया जिंदगीभर का दर्द

Rajasthan Road Accident Death: जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाई गांव के निकट मंगलवार देर रात तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। सभी युवक कालाखो गांव के रहने वाले थे। आपस में दोस्त थे।

छहों दोस्त नजदीकी गांव कांदोली के दोस्त की शादी में आभानेरी गांव से घर लौट रहे थे। हादसा इतना खतरनाक था कि सभी लोग कार में बुरी तरह से फंस गए। जिसको पास के होटल कर्मचारियों व ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन की सहायता से कार को क्रेन से खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद कार में फंसे युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं 2 गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रैफर किया गया। जिसमें एक युवक ने दौसा में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल युवक की इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस अस्तपताल में मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सागर राणा , एडिशनल एसपी हेमंत कलाल , सीओ धर्मराज चौधरी व मानपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर जाकर घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद डीटीओ संजीव कुमार व हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई।

सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले

हादसे में समय सिंह (22) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश (22) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (22) पुत्र बनवारी योगी, मनीष (20) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (19) पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन पुत्र महेश योगी (23) की मौत हो गई।

नवीन कुमार योगी: अपने परिवार में इकलौता बेटा था । इसके चार बहन है। दो बहनों की शादी 19 फरवरी को प्रस्तावित है। यह कपड़े की दुकान करता था ।

अंकित बैरवा: अपने परिवार में इकलौता बेटा था। एक बहन की शादी हो गई। इसके एक बेटा है। अंकित मजदूरी करता था।

लोकेश योगी: सात भाई व दो बहन हैं। यह सबसे छोटा था। इसकी शादी देव उठनी पर हुई थीं।

दिलखुश योगी: चार भाई व दो बहन हैं। ये बडा भाई था। इसकी शादी हो गई। इसके एक बेटी है।

मनीष योगी: दो बहन व दो भाई हैं। इसकी शादी हो गई। इसके एक बेटी है।

समय सिंह योगी: दो भाई व तीन बहन थे। इसकी अप्रेल में शादी होने वाली थी।

आखिरी क्लिक

दोस्तों ने हादसे से पहले खाना खाते हुए एक साथ फोटो भी क्लिक करवाई थी। किसी को नहीं पता था कि यह फोटो उनकी आखिरी फोटो होगी।

इनका कहना है

अनियंत्रित कार एक ट्रक से जा टकराई, इसके कारण छह जनों की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। सभी का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।

सागर राणा, एसपी दौसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *